अमेठी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप सिंह का निधन

डीएन संवाददाता

अमेठी जनपद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप सिंह का लंबी बीमारी के बाद में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें शिव प्रताप सिंह के राजनीतिक करियर के बारे में..

शिव प्रताप सिंह (फाइल फोटो)
शिव प्रताप सिंह (फाइल फोटो)


अमेठी: तहसील तिलोई से कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता शिव प्रताप सिंह की लंबी बीमारी के बाद  तिलोई स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी मिलते ही संपूर्ण कांग्रेस पार्टी व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र व कांग्रेस के पदाधिकारियों का जनसैलाब उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा। सिंह के निधन पर क्षेत्र के आम खास लोगों का एक बड़ा हुजूम उनके अंतिम पलों की विदाई की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर आवास पर आया।

यह भी पढ़ें: अमेठी: मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ में शिव प्रताप सिंह (फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: अमेठी: बाल ब्रह्मचारी फलाहारी शिवयोगी मौनी स्वामी पर बोलेरो सवारों ने किया जानलेवा हमला 

दिवंगत शिव प्रताप सिंह कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिव प्रताप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य महिला कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह के पिता भी हैं। दिवंगत कांग्रेसी नेता के निधन पर विधान सभा सदस्य दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, कांग्रेस के जिला प्रभारी सिसोदिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह, प्रदीप सिंघल,  विनोद मिश्रा, सांसद राहुल गांधी के जन प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे, सुरेश त्रिवेदी, इत्यादि कांग्रेस के नेताओं ने दिवंगत शिव प्रताप सिंह के तिलोई स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
 










संबंधित समाचार