अखिलेश यादव- गरीब लोग सीधे-साधे होते हैं, मेहनती होते हैं, उन्हें नही पता..काला धन और सफेद धन क्या होता है

डीएन ब्यूरो

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी में कहा फिर बनेगी समाजवादियों की सरकार

जनसभा के दौरान यूपी सीएम अखिलेश यादव
जनसभा के दौरान यूपी सीएम अखिलेश यादव


मैनपुरी: यूपी सीएम अखिलेश यादव ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। वे सपा प्रत्याशियों को जीताने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं। इसी क्रम में आज वे मैनपुरी में 4, कन्नौज में 1 और इटावा में 2 जनसभाएं कर रहे हैं। सबसे पहले वे मैनपुरी पहुंचे और भारी भीड़ को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर हमले बोला और अपने कार्यकाल के जनहित के कामों को जनता को याद दिलाया। भाषण की मुख्य बातें-

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव की रैलियों में भीड़ उमड़ने से सपा के हौसले हुए बुलंद

1. गरीब लोग सीधे-साधे होते हैं, मेहनती होते हैं, उन्हें नही पता..काला धन और सफेद धन क्या होता है

2. समाजवादी पार्टी नेताजी की है

3. भाजपाईयों का है "अच्छे दिन" का नारा.. सपा ने कभी नही दिया

4. गायों के लिए चारे का इंतजाम करेंगे

5. एंबुलेंस की सुविधा और ज्यादा बेहतर करेंगे

6. समाजवादी लोग बिना भेद-भाव मदद करने का काम करते हैं

7. राहुल और मैं मिलकर यूपी को और बेहतर बनायेंगे










संबंधित समाचार