मुश्किल में सपा विधायक, रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

डीएन संवाददाता

महिला ने 3 साल पहले सपा विधायक अरुण वर्मा पर रेप का आरोप लगाया था। जिसकी हत्या कर दी गई। इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को होनी थी।

सपा विधायक अरुण वर्मा पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप
सपा विधायक अरुण वर्मा पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप


सुलतानपुर: सुलतानपुर के जयसिंहपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक अरुण वर्मा मुश्लिकों में फंस गए हैं। दरअसल अरुण वर्मा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या कर दी गई है। गौरतलब है कि महिला ने 3 साल पहले आरोप लगाया था और इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को होनी थी।

पीड़ित महिला गांव में पंचायत भवन के पीछे संदिग्ध हालात में घायल मिली थी। इसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला शाम 7-8 बजे के बीच घर से बाहर निकली थी। उसके बाद रात 10 बजे के करीब वह घायल अवस्था में मिली।

मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी सुरक्षा इन दिनों कम कर दी गई थी। पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण ही यह घटना घटी है। पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है।

आपको बता दें कि अरुण वर्मा इस बार के चुनाव में भी सपा प्रत्याशी हैं। वहीं महिला की हत्या के बाद वह भी शक के घेरे में हैं। इससे पहले सीएम अखिलेश यादव ने सुलतानपुर में चुनावी रैली के दौरान अरुण वर्मा की काफी तारीफ की थी।










संबंधित समाचार