लखनऊ: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्हें देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
![पार्टी कार्यालय में पूर्व सीएम अखिलेश यादव](https://static.dynamitenews.com/images/2017/08/15/lucknow-akhilesh-yadav-unfurls-tricolour-at-samajwadi-party-headquarter/5992800cbae26.jpeg)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं समेत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
![](http://www.dynamitenews.com/images/2017/08/15/lucknow-akhilesh-yadav-unfurls-tricolour-at-samajwadi-party-headquarter/39f620f.jpg)
इस अवसर उनके साथ कई नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें |
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश संग किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दी बधाई
पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम आदि नेता भी शामिल रहे।
![](http://www.dynamitenews.com/images/2017/08/15/lucknow-akhilesh-yadav-unfurls-tricolour-at-samajwadi-party-headquarter/4520a91.jpg)
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सैकड़ों कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली। ऐसे में हम सभी का परम कर्तव्य है कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखने में सभी अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि जनता के साथ किसी भी तरह का धोखा होता है, तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें |
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की गणतंत्र दिवस पर महाघोषणा