Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में अखिलेश यादव की एंट्री, गरमाया सियासी तापमान, जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुलबर्ग पहुंचे है। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने जनसभाओं का सिलसिला शुरु किया, जिसमें उन्हें सुनने काफी भीड़ जुटी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव


बेंगलुरु/गुलबर्ग: कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए चल सियासी सरगर्मियों का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुलबर्ग पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

अखिलेश यादव को सुनने उमड़ी भारी भीड़

इससे पहले एअरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया।

डाइनामाइट न्यूज़ के बेंगलुरु संवाददाता के मुताबिक कर्नाटक दौरे के पहले दिन अखिलेश लखनऊ से सीधे गुलबर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने कर्नाटक के अफजलपुर में सपा प्रत्याशी आरडी पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

इस जनसभा की खास बात यह रही कि दक्षिण भारत की इस चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव को सुनने बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचे और इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।

मंच पर अखिलेश यादव का माला पहना स्वागत करते सपा नेता

समाजवादी पार्टी ने कर्नाटक राज्य में 17 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

इससे पहले भी सपा का जनाधार बनाने के लिये अखिलेश समय समय पर कर्नाटक का दौरा करते रहे हैं। यही कारण है कि कई सीटों पर सपा उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

महिलाओं की उमड़ी भीड़

गुजरात चुनाव में भी लहराया था सपा का पताका

पिछले साल गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा को वहां एक सीट पर जीत मिली थी। जिसके बाद सपा का मनोबल बढ़ा है और माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा में सपा की एंट्री अखिलेश यादव करवा सकते हैं।










संबंधित समाचार