महराजगंज: युवक ने हैवानियत की हदें की पार, मासूम के साथ किया दुष्कर्म

डीएन ब्यूरो

जिले के एक गांव में एक बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई है। मासूम को अकेले घर में पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

मासूम के साथ दुष्कर्म
मासूम के साथ दुष्कर्म


महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची को घर पर अकेला पाकर आरोपी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नाबालिग लड़की के कमरे में घुस कर की जबरदस्ती छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

9 जुलाई को बच्ची के परिजन खेती करने गए थें और बच्ची घर पर अकेले थी। परिवार के घर पर न होने का लाभ उठाकर एक युवक ने बच्ची के साथ नव निर्मित मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसी वक्त घर वालों को आता देखकर युवक उसकी मां को धक्का देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: कन्‍नौज: दूध के लिए नहीं थे रुपये तो मासूम को गला दबा कर मार डाला

 

प्रतीकात्मक फोटो

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था। पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ गुला हसाने निवासी दिनहा छावनी थाना पुरंदरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार