Maharajganj: खाना बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, एक की हुई मौत

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

घुघली थाना क्षेत्र (फाइल फोटो)
घुघली थाना क्षेत्र (फाइल फोटो)


महराजगंजः शुक्रवार की सुबह एक घर में अचानक आग लग गई। इस आग में एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बढ़ती जा रही कोरोना के मरीजों की संख्या, इस खबर में जानें ताजा आंकड़े

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजवल में शुक्रवार की सुबह एक घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई। इस दौरान खाना बना रही 14 साल की अन्नू बुरी तरह झुलस गई। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: महराजगंज के होटल दया और पैराडाइज को डीएम ने किया अधिग्रहित

14 साल की अन्नू ने आग की चपेट में आने के बाद शोर मचाया तो किसी तरह घर वालों ने आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल ले कर गए। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










संबंधित समाचार