Lockdown in Amethi: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 लोगों को पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

डीएन ब्यूरो

कोरोना के कारण किए गए लॉकडाउन में भी कुछ लोग बिना वजह के घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिसके बाद अब पुलिस ने ऐसे लोगों को सख्त सजा देनी शुरू कर दी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में


अमेठीः लॉकडाउन के दौरान बिना किसी काम के बाहर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती आजमानी शुरू कर दी है। 

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का उल्लंघन करने और अनावश्यक रूप से घूमने पर प्रभारी निरीक्षक थाना अमेठी ने टीम के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने मय हमराह  शुक्रवार को 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इनमें विल्लू पुत्र स्व गिरधारी लाल नि0 सरवनपुर, बृजेश कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण नि0 गंगागंज ,गंगा सागर पुत्र रामबरन नि0 बारामासी ,हरिकेश कुमार पुत्र रामप्यारे नि0 चन्देरिया थाना मुंशीगंज, जय प्रकाश पुत्र तुलसी राम नि0 शिवदर्शन नगर जंगल राम नगर थाना और जनपद अमेठी, वीरेन्द्र पुत्र राम कुमार नि0 सरायखेमा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 187/2020 धारा 147,188, 269 भादवि के तहत चालान कर दिया है।
 










संबंधित समाचार