LockDown in Amethi: लॉकडाउन के दूसरे दिन डीएम ने बाजारों का किया निरीक्षण, लोगों से की अपील

डीएन ब्यूरो

आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। इस दौरान अमेठी में डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ बाजारों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से घर पर रहने की अपील भी की। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



अमेठीः बुधवार से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन शुरू कर दिया गया है। इस सिलसिले में आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। इस दौरान आज जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक डा.ख्याति गर्ग, तिलोई उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार श्रृद्धा सिह के साथ आज लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहमऊ, मोहनगंज, शकरगंज, तिलोई, सहित कई अन्य बाजारों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: पत्रकारों ने पुलिस कर्मियों को फल, मिठाइयां, बिस्किट बांट कर किया उत्साहवर्धन, कहा..

निरीक्षण करते हुए डीएम और पुलिस अधीक्षक

उन्होंने उपजिलाधिकारी को आदेश देते कहा जनता की हर जरूरत की वस्तुओं पर निगाह बनाये रखे। किसी भी कीमत में कालाबाजारी न होने पाये। अगर कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है तो कठोर कार्यवाही करें। डीएम अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने  संयुक्त रूप से कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी का सख्त निर्देश, दो के बजाए एक ही शिफ्ट में खुलेगी दुकान

होम डिलीवरी वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए डीएम

साथ ही लोगों से अपने घर पर ही रहने की अपील की। मंडी परिषद जायस डोर टू डोर खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। यह वाहन लोगों को डोर टू डोर फल, दूध, सब्जी, तेल, मसाले आदि सामग्री पहुंचाएंगे। इस  दौरान जो लोग सड़क पर या बाहर घूमते दिखाई पड़े, उनको समझाने के साथ ही घर पर रहने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जनपद को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान कोई भी अपने घर से बाहर न निकले आवश्यक वस्तुएं तथा सब्जी, फल, दूध, राशन इत्यादि सामग्री उनको उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। 










संबंधित समाचार