मिजोरम विधानसभा चुनावः वोटरों ने की बंपर वोटिंग, 75 प्रतिशत हुआ मतदान

डीएन ब्यूरो

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिये मतदान जारी है। मिजोरम में शाम 5 बजे तक करीब 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे अब मतगणना के दिन नतीजें चौंकाने वाले आ सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें किस तरह मतदाताओं ने की बंपर वोटिंग

मतदान केंद्र में वोट के लिये उमड़े मतदाता
मतदान केंद्र में वोट के लिये उमड़े मतदाता


नई दिल्लीः मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों को लेकर चल रहे मतदान में अब तेजी देखी जा रही है। यहां सुबह 9 बजे तक जहां 15 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था वह अब एक बजे तक बढ़कर 49 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मिजोरम पूर्वोत्तर का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है। राज्य में कांग्रेस 2008 से सत्ता में है और इस बार कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने की सोच रही है।    

यह भी पढ़ेंः MP चुनावः वोटिंग के बीच भिंड में मतदान केंद्र पर बवाल.. फायरिंग से अफरा-तफरी

 

 

प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि यहां क्षेत्रीय दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 5 विधानसभा सीटें और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस ने एक सीट जीती थी। चुनाव में कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। जबकि यहां भाजपा 39 सीटों पर किस्मत आजमा रही है। 

  

 

 

यह भी पढ़ेंः मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

मतदाताओं में दिख रहा खासा उत्साह

 

यह भी पढ़ेंः जानें...आखिर ऐसा क्या हुआ कि गूगल की नौकरी और लाखों का सैलरी पैकेज छोड़कर बनीं साध्वी

भाजपा और कांग्रेस ने अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिये यहां बढ़चढ़कर चुनावी सभायें भी की थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की थी। वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया और भाजपा को कटघरे में लिया था।










संबंधित समाचार