Crime in Bihar: पति की दूसरी शादी की खबर सुन दौड़ी-दौड़ी ससुराल पहुंची महिला, और फिर किया ऐसा काम

डीएन ब्यूरो

बिहार के दरभंगा में होली पर अपने घर गए पति की दूसरी शादी की खबर सुन महिला दौड़ी-दौड़ी अपने ससुराल पहुंची और ये काम किया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


दरभंगाः बिहार के दरभंगा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होली मनाने अपने घर गए पति की दूसरी शादी की खबर सुन महिला अपने ससुराल पहुंची। 

मामला दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के कोर्थु निवासी अधिवक्ता बसंत कुमार झा अपने गांव पहुंचे, और अपनी पत्नी से कहा कि- होली खत्म होने के बाद वापस हो जाएंगे। लेकिन, वे वापस नहीं गए। फोन पर आज-कल में आने की बात कह रहे थे। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर उनकी शादी की सूचना देखी, जिसके बाद महिला ने पीडि़ता ने दिल्ली से फोन कर ससुरालवालों से बात की। कहा- जिसकी शादी पहले हो चुकी है उसकी दूसरी शादी आपलोग कैसे करा सकते हैं? इतना बात सुनते ही उसके ससुर धमकी देने लगे। धमकी देते हुए महिला के ससुर ने कहा कि- दरभंगा आने पर जान से मार देंगे। 

इसके बाद भी पीड़िता दिल्ली से दरभंगा पहुंची और वहां के महिला थाने में अपने ससुर, चचेरा ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़ित महिला का कहना है कि दिल्ली में उसकी और बसंत कुमार झा की मुलाकात कोर्ट में हुई थी। जहां दोनों बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ। धीरे-धीरे शादी करने का निर्णय लिया। दिल्ली के आर्य मंदिर में 5 मार्च 2018 को शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही बसंत कुमार झा के माता-पिता दिल्ली में रहने आ गए और महिला को दहेज के लिए परेशान करने लगे। मामले में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










संबंधित समाचार