तेज आंधी में उखड़े पेड़ के नीचे दबकर महिला की मृत्यु

डीएन ब्यूरो

जिले में शुक्रवार की शाम आई तेज आँधी में उखड़े एक पेड़ के नीचे दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेड़ के नीचे दबकर महिला की मृत्यु  (फ़ाइल)
पेड़ के नीचे दबकर महिला की मृत्यु (फ़ाइल)


इटावा: जिले में शुक्रवार की शाम आई तेज आँधी में उखड़े एक पेड़ के नीचे दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भर्थना थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम कुँअरा में शुक्रवार की शाम 4:30 बजे तेज आँधी और बारिश से बचने के लिए 45 वर्षीय रेखा देवी पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

तेज आंधी में पेड़ उखड़ गया जिसके नीचे दबकर रेखा देवी की मौत हो गई।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।










संबंधित समाचार