महराजगंज: महिला ने लगाया थानेदार पर गंभीर आरोप, थाने के अंदर हैरान करने वाली हरकत, वीडियो वायरल

डीएन ब्यूरो

यूपी के महराजगंज जिले में कोल्हुई के थानेदार पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र की ग्राम कोमरवा टोला राजपुर बुजुर्ग की महिला संतोला और दूसरी पक्ष की मुलरी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां एक पक्ष की महिला ने थानेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को कोल्हुई पुलिस गांव में पहुंची और दोनो पक्षों को थाने ले आई थी, जिसके बाद एक पक्ष की महिला संतोला ने कोल्हुई थानेदार देवेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है की थानेदार ने उसे थप्पड़ मारा है और उसका सिर दीवाल से भी टकरा दिया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के लोगों से भी चप्पल से पिटवाया, जिससे महिला बहुत आहत है। महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में कोल्हुई थानेदार की सफाई सामने आई है। थानेदार का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को 151/107/116 में कारवाई किया गया है। महिला द्वारा लगाया गया आरोप असत्य और निराधार है।










संबंधित समाचार