Weather Update: अगले 2 दिनों तक उत्तरी भारत में छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

डीएन ब्यूरो

मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ी भविष्यवाणी की गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अगले 2 दिनों तक उत्तरी भारत में छाया घना कोहरा रहेगा। पढ़ए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

छाया हुआ घना कोहरा (फाइल फोटो)
छाया हुआ घना कोहरा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: भारत मौसम विभाग यानी IMD की तरफ से एक बड़ी भविष्यवाणी की गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अगले 2 दिनों तक उत्तरी भारत में छाया घना कोहरा रहेगा।  मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरा छाए रहेगा की संभावना है।

IMD की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार "अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।"

IMD के अनुसार, शहर में आज दोपहर 1:27 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।










संबंधित समाचार