Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

डीएन ब्यूरो

दिल्ली समेत उत्तर भारत के तापमान में अगले दो-तीन दिनोंं में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार दिसंबर माह में ज्यादा ठंड हो सकती है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को कारण राजधानी दिल्ली समेत मैदानी क्षेत्रों में लगातार ठिठुरन बढ़ती जा रही है। दिल्ली के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ गयी है। तापमान में लगातार गिरावट और पहाड़ों में बर्फवारी के कारण आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक आज बुधवार को दिल्ली का तापमान 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना के चलते दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में सर्दी से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान आज (बुधवार) 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे यहां ठिठुरन बढ़ सकती है और लोगों को ज्यादा सर्दी से जूझना पड़ सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
 










संबंधित समाचार