Weather Update: दिल्ली की सर्दी करेगी परेशान, उत्तर भारत में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

डीएन ब्यूरो

पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी और परेशान करने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के कारण शीतलहर चलने से दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस बार सर्दी और परेशान करने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों समेत राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बफीर्ली हवाओं से पारा लुढ़क कर 3 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।  दिल्ली में ये इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। इस न्यूनतम तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉड भी तोड़ दिया है। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था।

देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड  के पहाड़ों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फवारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है, जिससे तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। आने वालों दिनों में दिल्ली समेत कई क्षेत्रों का पारा गिर सकता है।

 










संबंधित समाचार