विधान परिषद की सात सीट पर यहां हो रहा मतदान, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की सात सीट पर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की सात सीट पर मतदान शुरू
आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की सात सीट पर मतदान शुरू


अमरावती: आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की सात सीट पर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वेलागापुडी स्थित विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी के वोट डालने के साथ मतदान शुरू हुआ।’’

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 40 मिनट तक 175 पात्र विधायकों में से 35 विधायक वोट डाल चुके थे।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद की सात सीटें 29 मार्च को खाली हो रही हैं।

 










संबंधित समाचार