दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 2315 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

डीएन संवाददाता

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। तीनों नगर निगम के 272 वार्डों के लिए मतदान में लगभग 1.3 करोड़ मतदाता 2315 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

दिल्ली नगर निगम चुनाव
दिल्ली नगर निगम चुनाव


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महानगर पालिका के 270 वार्डों लिए वोटिंग जारी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखायी दे रही है। एमसीडी चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप में कड़ी टक्कर है।

मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है और शाम 5.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली में कुल 272 वार्ड हैं लेकिन दो वार्ड में उम्मीदवारों की मौत के चलते चुनाव रद्द कर दिया गया है।

मतदान के लिए लगी कतार

दस साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। उधर प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीत सत्ता में आई आम आदमी पार्टी पहली बार एमसीडी चुनाव में बहुतम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में कांग्रेस और स्वराज पार्टी भी डटी हूई है। एमसीडी चुनाव में पहली बार नोटा के विकल्प दिया गया है।

एमसीडी चुनाव में करीब एक करोड़ 32 लाख मतदाता आज 2315 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।
 










संबंधित समाचार