दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 5 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

डीएन संवाददाता

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा। आखिरी दिन होने चलते सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए पूरी तरह से कमर कसी हुई है।

फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो


नई दिल्ली: एमसीडी चुनावों के लिए आज चुनावी शोर थम जाएगा। चुनाव के आखिरी दिन आज सभी चुनावी दल और उनके स्टार प्रचारकों से पूरी ताकत झोंक दी है। एमसीडी के तीनों निगमों में मुख्य मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। वर्तमान में तीनों निगमों पर बीजेपी का कब्जा है।

जानकारी के मुताबिक इस बार के दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक करोड़ 32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार सभी 13,138 पोलिंग बूथों को तंबाकू फ्री जोन बनाया गया है। आदेश दे दिए गए हैं कि पोलिंग बूथ परिसर में कोई भी तंबाकू का सेवन न करे। इसके लिए दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट को भी आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा,  जिसके नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।










संबंधित समाचार