दिल्ली का चुनावी दंगल जारी: MCD चुनाव में कई दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

डीएन संवाददाता

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आज 270 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दस साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। इस दंगल में कई दिग्गज नेताओं ने भी उपने वोट को प्रयोग किया।

परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सीएम केजरीवाल
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सीएम केजरीवाल


नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों नगर निगम की 270 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। तीनों एमसीडी में कुल मतदाता करीब 1 करोड़ 32 लाख  हैं। इस दौरान दिल्ली के दिग्गज नेताओं ने भी मतदान किया।

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर कैलाश-दो के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।  उनके अलावा अरविंद केजरीवाल ने परिवार समेत वोट डाला। 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पांडव नगर में मतदान किया। 

पूर्व मुख्यमंत्रा शीला दीक्षित


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री गोपाल राय ने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदान किया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्रा शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन ईस्ट में डाला वोट।

दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने भाजपा नेता व अपनी मां अन्नपूर्णा मिश्रा के साथ मतदान किया।

जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा

केजरीवाल ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोट डालने आए। लोग सफाई के पक्ष में और डेंगू-चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से दिल्ली को मुक्त करने के लिए वोट करें।

कांग्रेस नेता अजय माकन

कांग्रेस नेता अजय माकन ने एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाला और वोटिंग के बाद उन्होंने कहा, लोग समझदारी वाली सरकार के लिए कांग्रेस को वोट करेंगे। हम बहुत आशावादी हैं, लोगों को समझ आ गया है कि अच्छी सरकार कांग्रेस ही दे सकती है।

स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक के मुताबिक कुल 2589 पोलिंग स्टेशन पर करीब 56256 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनी और 20 हजार होम गार्ड की तैनाती भी की गई है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

साल 2012 के चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। चुनावों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला। 272 सीटों में से भाजपा को 138 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 15 सीटे, अन्य ने 41 सीटें जीती थीं। हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली ने भी वोट डाला।

 अरविंदर सिंह लवली 

वहीं इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी और स्वराज पार्टी के आ जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। गौरतलब है कि दोनों ही पार्टियां पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।










संबंधित समाचार