MCD Election Results: एमसीडी चुनाव जीतने के बाद सामने आई अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानिये क्या कहा

डीएन ब्यूरो

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बड़ी जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट आखिर क्या बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने जनता व कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
अरविंद केजरीवाल ने जनता व कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली नगर निगम की सत्ता छीन लगी है। आप ने एमसीडी में बड़ी जीत दर्ज की है, जिसके बाद 15 साल बाद एमसीडी की सत्ता से भाजपा बाहर हो गई है।

नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह एमसीडी में सुधार और दिल्ली के विकास के लिये सभी विपक्षी दलों की भी मदद लेंगे। 

एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सकारात्मक राजनीति की है, जो हमारी जीत का मुख्य कारण है। यदि सभी दल सकारात्मक राजनीति करें तो हम सभी देश में विकास की तेज रफ्तार दे सकते हैं। 

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि हारे हुए नेता और पार्टियां मायूस न हों, हम दिल्ली के विकास में उनका भी सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिये केंद्र सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सहयोग लेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि हमें स्कूल और अस्पताल बनाने के लिये वोट मिले हैं। हमने बिजली, पानी, साफ-सफाई के मुद्दों पर हमेशा चुनाव लड़ा। ये सभी जनता की जरूरतें है। अब दिल्ली की जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।










संबंधित समाचार