दिल्ली नगर निगम चुनाव में उतरेगी सपा

डीएन ब्यूरो

सपा ने दिल्ली के आगामी नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की हैं और इसके लिए अलग से रणनीति बनाई है। दिल्ली प्रदेश इकाई की अध्यक्ष ऊषा यादव ने गुरूवार को ऐलान किया कि सपा दिल्ली के सभी 272 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो


नई दिल्ली:  समाजवादी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 272 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। यह ऐलान समाजवादी पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई की अध्यक्ष ऊषा यादव ने गुरूवार को किया। मीडिया को जारी एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। प्रत्याशियों की पहली सूची 30 मार्च, 2017 को जारी की जाएगी। ऊषा यादव ने कहा कि पार्टी साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के कार्यकर्ताओं को दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट देगी। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल: पंजाब में ईवीएम से हुई छेड़छाड़

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं देने की घोषणा के बाद भाजपा के कई पार्षद समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में हैं। लेकिन पार्टी के समर्पित, ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कार्यकर्ताओं को दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट देने को तरज़ीह दी जाएगी। इसके बाद ही दूसरे दलों से आने वाले दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद दिल्ली की जनता ने जो परेशानी झेली है, यह नगर निगम चुनाव में एक बड़ा मुद्दा होगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से दिल्ली का आम नागरिक परेशान है। स्वास्थ्य विभाग, जल बोर्ड और कई अन्य महकमों के भ्रष्टाचार जगजाहिर हो चुके हैं।
 










संबंधित समाचार