देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये वोटिंग जारी, यूपी की गोला सीट सुर्खियों में, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के आज मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णननाथ सीट पर कड़ी टक्कर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये वोटिंग जारी
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये वोटिंग जारी


नई दिल्ली: देश में छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच सभी सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इन सभी में उत्तर प्रदेश की 139, गोला गोकर्णननाथ सीट पर हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई है, यहां सत्ताधारी भाजपा औऱ विपक्षी पार्टी सपा उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला है।

जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़ो सीट, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव शामिल हैं। 

इस चुनाव में अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बसपा और कांग्रेस ने दूरी बनाई हुई है।  जिसके बाद गोला गोकर्णनाथ में मुख्य मुकाबला बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच होता नजर आ रहा है। 

गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी नेता और दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि और इसी सीट से पूर्व में विधायक रह चुके सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है।










संबंधित समाचार