देखिये यूपी के सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को, वीडियो हुआ वायरल

डीएन ब्यूरो

लखीमपुर खीरी हिंसा में पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को यूपी पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में लिया गया, जिसके बाद प्रियंका गांधी का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। पूरी रिपोर्ट



लखनऊ: यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के बाद सोमवार को पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने तीखी नोंकझोंक और झड़प के बाद सीतापुर में हिरासत में लिया। रात भर पुलिस को छकाने के बाद प्रियंका गांधी यहां तक पहुंची थीं, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। 

पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा लेकिन प्रियंगा गांधी ने वहां सत्याग्रह शुरू कर दिया और हिरासत स्थल पर झाड़ू मारने लगी। गेस्ट हाउस के एक कमरे में झाड़ू मारती प्रियंका गांधी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा रहा है। 

सीतापुर में द्वितीय वाहिनी पीएसी के इसी गेस्ट हाउस गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी रखा गया है। गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बाहर के कमरों में मौजूद हैं।   










संबंधित समाचार