Double Murder: वाराणसी में बदमाशों ने सरेआम दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, तीसरा जख्मी, सड़क जाम-प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

वाराणसी में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की सरेमाम गोली मारकर हत्या कर दी। तीसरा व्यक्ति गोली लगने से गंभीर है। इस हत्याकांड से वहां दहशत का माहौल है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

घटना के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस


वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र में चौकाघाट काली मन्दिर के पास आज दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों की सरेआम हत्या कर दी। तीसरा व्यक्ति गोली लगने से जख्मी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में सरेआम डबल मर्डर की इस घटना से दहशत का माहौल है। गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक काली मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में हिस्ट्रीशीटर और खजुरी निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस (36) और एक ट्रॉली चालक बाल्मीकि गौड़ (52) है। तीसरा घायल व्यक्ति दीपक है।

बताया जाता है कि बदमाशों के निशाने पर केवल हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह था। वह दीपक के साथ बाइक में शहर आ रहा था। बदमाशों ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके साथ बैठे दीपक पर भी गोली लगी। जबकि बाल्मीकि गौड़ के अचानक बीच में आ जाने से उसे भी गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी। बाल्मीकि ट्राली चालक है, जो जैतपुरा का ही रहने वाला है। हिस्ट्रीशीटर अभिषेक की भी गोली लगने से मौत हो गयी।

गम्भीर रूप से घायल दीपक पीडीडीयू नगर के नई बाज़ार का रहने वाला है। उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीजी और आईजी ने अस्पताल पहुंचक दीपक से जानकारी ली है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जगह जगह चेकिंग बढ़ा दी गई है। फरार हत्यारों की तलाश के लिये सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
 










संबंधित समाचार