निचलौल के रायपुर गोली कांड में जानिये क्या है अब तक का अपडेट, क्या है घायल वैष्णवी की हालत?

डीएन संवाददाता

कल सुबह निचलौल थाने के रायपुर गाँव में जमीनी विवाद के चलते प्रधान नीरज पटेल द्वारा अपने चचेरे भाई को गोली मार दी गयी थी, इस मामले पर डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नीरज पटेल को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
नीरज पटेल को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस


महराजगंज: बुधवार सुबह 8 बजे निचलौल थाने के रायपुर गाँव में प्रधान नीरज पटेल का उनके चचेरे भाई वैष्णवी पटेल के साथ संपत्ति विवाद को लेकर शुरु हुई बहसबाजी गोली चलने तक पहुँच गयी थी। वैष्णवी पटेल पर नीरज ने गोली चला दी। 

यह भी पढ़ें: निचलौल गोली कांड में नया मोड़, पुलिस ने किया खुलासा, प्रधान नीरज पटेल ने मारी चचेरे भाई को गोली, 4 के खिलाफ मुकदमा, घर से जब्त हुए कई असलहे

गोली सीधे वैष्णवी पटेल के सीने में घुस कर आंत में फंस गयी। जिसके बाद वैष्णवी को निचलौल सीएचसी अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया।

जहां काफी मशक्कत के बाद ऑपरेशन से आंत में फंसी गोली को निकाला गया और अब वह खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में बढ़ी क्राइम की रफ्तार: पुलिस की भयानक नाकामी उजागर, सुबह निचलौल तो शाम को पुरदंरपुर में चली गोली, पोते ने बाबा को मारी 3 गोली, हुई दर्दनाक मौत

निचलौल पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रधान नीरज पटेल के घर से कई बंदूकें जब्त की गयी हैं और प्रधान नीरज पटेल, मनोज पटेल और विनोद पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख निचलौल रामकीर्ति सिंह पटेल को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गयी है।

 

 










संबंधित समाचार