Vaccine Sputnik V: रूस ने स्पुतनिक वी वैक्सीन को लेकर कही बड़ी बात

डीएन ब्यूरो

पूरी दुनिया कोरोना की वैक्सीन का इंतजार कर रही है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वैक्सिन स्पुतनिक वी को लेकर बड़ी बात कही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर



नई दिल्ली: मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वैक्सिन को लेकर बड़ी बात कही है। पुतिन ने कोरोना वैक्सिन को प्रभावी बताया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अंतरिम परीक्षण परिणामों के अनुसार COVID-19 से लोगों की रक्षा करने में रूस का स्पुतनिक वी वैक्सीन 92 प्रतिशत प्रभावी है। डिजिटल रूप से आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, ‘‘हमारे पास रूस में दो पंजीकृत टीके हैं और दोनों ही प्रभावी और सुरक्षित हैं।

साथ ही उन्होंने कही की रूस में तीसरा टीका भी आने वाला है। इन टीकों का परीक्षण किया गया है और ये देखा गया है कि इन वैक्सिन के कोई साइडइफैक्ट नहीं हैं। ये वैक्सिन सुरक्षित हैं।










संबंधित समाचार