बलरामपुर: भाजपा कार्यालय में सांसद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन, दिये कई निर्देश

admin

बलरामपुर में भाजपा के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक की अध्यक्षता श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र और राम सुंदर चौधरी ने की।

सांसद दद्दन मिश्र
सांसद दद्दन मिश्र


बलरामपुर:  प्रदेश के बलरामपुर जिले में भाजपा जनता पार्टी के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक में 27 और 28 फरवरी को होने वाली नियोजित मंडल बैठकों की रूपरेखा तय की गई।  वहीं बैठक में उन्होंने सभी मंडल के प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी भी सौपी गई।  इस बैठक की अध्यक्षता श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र और राम सुंदर चौधरी ने की।  

इस दौरान बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल का समूह ग्रुप बनाया जाएगा।  इसके अलावा प्रत्येक मंडल में 5 आईटी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्त्ता अब सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाए।

इस बैठक में  कुसुम चौहान ,विजय गुप्ता, स्वर्ण लता श्रीवास्तव ,बिजेंद्र तिवारी, सी बी माथुर,पंकज सिंह, रणविजय सिंह ,सौरभ रत्न पाण्डेय ,वरुण सिंह मोनू ,मीना सोनकर ,ललिता तिवारी पवन शुक्ला ,विजय सिंह,जगत पाल यादव ,अनुज द्विवेदी डीपी सिंह,राम करण गुप्ता ,विनय प्रकाश त्रिपाठी आदि सभी जिला और मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए।  










संबंधित समाचार