प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में मनाएगी विजय दिवस

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद, विधायक और कार्यकर्ता 18 मार्च को विजय दिवस मनाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक तथा सांसद इस विजय जश्न में शामिल होंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश
भाजपा उत्तर प्रदेश


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 18 मार्च को विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। सभी जिलों में होने वाले इस विजय उत्सव में प्रदेश भाजपा की तरफ से सभी विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों को शामिल होने का निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम में साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।


प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च को सभी जनपदों में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को विजय दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की सभी जिला इकाइयों और क्षेत्रीय इकाइयों को विजय दिवस मनाकर जनता का धन्यवाद देने का निर्देश दिया है। 

निर्देशों में कहा गया है कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मणिपुर व गोवा में भाजपा सरकार बनने और उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में मिली सफलता के लिए जनता को श्रेय जाता है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों को विजय उत्सव मनाने की जिम्मेदारी दी गई है। विजय उत्सव कार्यक्रम में विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। केशव मौर्य के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनता ने पार्टी के सुशासन, विकास व गरीब कल्याण योजनाओं पर अपना मजबूत समर्थन दिया है। जातीय व सम्प्रदाय आधारित राजनीति को पूर्ण रूप से नकारने का काम किया है, जिसे हम विजय दिवस के रूप में मनाएंगे










संबंधित समाचार