राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का 31 अक्टूबर को महराजगंज में होगा आगमन, तैयारियों में जुटे अधिकारी, जानिये पूरा कार्यक्रम

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का 31 अक्टूबर को महराजगंज में आगमन होने जा रहा है। राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट गये हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये राज्यपाल का कार्यक्रम

राज्यपाल के आगमन को लेकर अफसरों संग बैठक करते सीडीओ
राज्यपाल के आगमन को लेकर अफसरों संग बैठक करते सीडीओ


महराजगंज: प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का महराजगंज का संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 31 अक्टूबर को महराजगंज पहुंच सकती है। राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों ने प्रशासनिक स्तर सुरक्षा व्यस्था समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दीं है।

यह भी पढ़ें: ज्वॉइनिंग के बाद नवागत जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज पर LIVE, बताई अपनी ये प्राथमिकताएं 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम 31 अक्टूबर को पुलिस लाइन में हो सकता है। इससे संबंधित प्रोटोकाल और विस्तृत दौरे का शासकीय विवरण अभी जारी होना बाकी है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर राज्यपाल के स्वागत और दौरे की तैयारियां होने लगीं हैं।   

महराजगंज के सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों संग एक बैठक भी की, जिसमें राज्यपाल के दौरे और प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्य योजना पर चर्चा की गई।










संबंधित समाचार