यूपी शिक्षक भर्ती घोटाला: प्रियंका गांधी बोलीं- योगी सरकार का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा

डीएन ब्यूरो

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के सचिवालय में भ्रष्टाचार से संबंधित एक खबर के उल्लेख कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। पढिये, पूरी खबर..

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा


नयी दिल्ली: शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सचिवालय में भ्रष्टाचार से संबंधित एक खबर के उल्लेख के साथ योगी सरकार पर प्रहार किया और कहा कि अब साबित हो रहा है कि राज्य का सबसे बड़ा दफ्तर यानी सचिवालय भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

 

वाड्रा ने ट्वीट कियाउत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी। प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। क्या मंत्रियों और मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है। यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।” (वार्ता)










संबंधित समाचार