Priyanka Gandhi: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को केवल विज्ञापनों में करती है याद

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। वाड्रा ने आज ट्वीट किया उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।

यह भी पढ़ें: सोनिया के नेतृत्व में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

उन्होंने दावा किया बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। कांग्रेस महासचिव ने किसानों की आत्महत्या से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद याेगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा और हमीरपुर में कर्ज से परेशान दो किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार