कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर दुख जताया

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर सोमवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा


नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर सोमवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ेंः यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे।' कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी योगी के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया।

यह भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ का पत्र आया सामने, कहा- लॉकडाउन के चलते नहीं शामिल होऊंगा पिता के अंतिम संस्कार में

आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। (भाषा)










संबंधित समाचार