Uttar Pradesh: योगी सरकार से नाराज रसोईये सैकड़ों की तादाद में पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय

डीएन ब्यूरो

यूपी सरकार से नाराज शिक्षा विभाग में काम कर रहे रसोइये आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे है। जहां उन्होंने अपनी परेशानी कांग्रेस नेताओं से की और सरकार से इस पर ध्यान देने की मांग की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



लखनऊः सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या रसोईया कर्मचारी पहुंचे हैं। रसोईया कर्मचारियों का आरोप है की प्रदेश सरकार ने जूनियर और प्राइमरी स्कूलों को एक साथ मिलाकर सैकड़ों कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कलेक्ट्रेट की हटी सुरक्षा तो डीएम ने उठाए सवाल, पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

साथ ही कहा है कि 10 साल से अधिक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के वेतन में 500 रूपये की बढ़ोत्तरी तो कर दी गई है, मगर बहुत से कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। जिसके बाद से उनका काम दोगुना हो गया है। से में कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने की बात कर रहे हैं।

इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने रसोइयों की मांगों को जायज ठहराते हुए राजनैतिक तौर पर उन्हें समर्थन देने की बात कह रही है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है की कांग्रेस के समय मीड डे मिल योजना की शुरुआत की गई थी। 

यह भी पढ़ें: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सैकड़ों झोपड़पट्टी जलकर हुई खाक

जिसमें 25 बच्चों के लिए एक रसोइये को निर्धारित किया गया था। लेकिन अब इन्हें 50 से अधिक बच्चों का खाना बनाना पड़ रहा है। ऐसे में इन महिलाओं और रसोइयों के साथ अत्याचार हो रहा है।










संबंधित समाचार