Uttar Pradesh: अखिलेश यादव का कल होने वाला झांसी दौरा निरस्त, प्रशासन ने नहीं दी ये अहम अनुमति, जानिये पूरी वजह

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल यानी 22 दिसंबर को झांसी के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उनका यह दौरा अब निरस्त हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये आखर क्या है वजह

अखिलेश यादव अब 26 दिसंबर को जाएंगे झांसी (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव अब 26 दिसंबर को जाएंगे झांसी (फाइल फोटो)


लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कल झांसी का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। अखिलेश 22 दिसंबर को झांसी दौरे पर जाने वाले थे, जहां वे जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण से मुलाकात करने वाले थे। इसके अलावा अखिलेश यादव का वहां अन्य कार्यक्रम भी तय था लेकिन अब उनके झांसी के सभी कार्यक्रम निरस्त हो गये हैं।  

दरअसला, प्रशासन ने सपा अध्यक्ष औऱ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को झांसी में उतरने की अनुमति नहीं दी, जिस कारण उनका दौरा रद्द हो गया। 

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव अब 26 दिसंबर को झांसी दौरे पर जाएंगे।










संबंधित समाचार