अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर विदेशों में भी मनाया गया गहरा शोक

डीएन संवाददाता

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विदेशों में भी गहरा शोक व्यक्त किया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी हुई पल-पल की अपडेट..

अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)


नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका, रूस, जापान, बांगलादेश, श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान आदि विभिन्न देशों ने गहरा शोक व्यक्त किया  गया  है।

यह भी पढ़ें: LIVE: अटल की अंतिम यात्रा जारी, भाजपा मुख्यालय में दर्शन के लिये भारी भीड़, पीएम मोदी समेत कई नेता मौजूद 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वाजपेयी भारत के एक वैश्विक एवं आर्थिक महाशक्ति बनाने के योगदान को याद किया और उन्होंने कहा कि  प्रत्येक भारतीय के जीवन को उन्नत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

यह भी पढ़ें: LIVE: भाजपा मुख्यालय में वाजपेयी के अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि के लिये उमड़ी आम और खास लोगों की भीड़ 

अफगानिस्तान के राजदूत डा. शाइदा अब्दुल्ला ने कहा कि ना केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया ने एक कद्दावर नेता को खो दिया है जिसने हमारे लिए नेतृत्व के सर्वोच्च मानक छोड़े हैं। भारत के लोगों को हुई इस बड़ी क्षति पर हम शोकाकुल हैं। अफगानिस्तान के लोग श्री वाजपेयी के परिवार और समूचे भारत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार 4 बजे 

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन से दुखी हैं। हम उन्हें भारत के महानतम नेताओं में से एक के रूप में याद करते हैं। उन्हें ब्रिटेन में एक राजनेता के रूप में बहुत सम्मान पूर्वक देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया भावुक संदेश 

नेपाल से वाजपेयी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली आये हुए हैं, साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे एक शोक संदेश में कहा कि श्री वाजपेयी बेदाग निष्ठा एवं समर्पण वाले एक दूरद्रष्टा राजनेता थे जिन्हें भारत के लोगों की निस्वार्थ एवं अनुकरणीय सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने शोक संदेश में कहा कि हम भारत के सबसे महान सपूतों में एक वाजपेयी के निधन का समाचार सुन कर गहरे सदमे में हैं। उन्हें क्षेत्रीय समृद्धि और शांति के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगलादेश के अभिन्न मित्र के रूप में उन्हें बहुत सम्मान प्राप्त था और 1971 के युद्ध में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें मुक्तिजोधा सेनानी के सम्मान से अलंकृत किया गया था।
 










संबंधित समाचार