UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, फसलों पर पड़ेगा ये असर

डीएन ब्यूरो

पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण में पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को बारिश की प्रबल संभावना है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि


बुलंदशहर: मौसम के बदलते मिजाज के कारण पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने वाला है, जिससे अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इस बदलाव के साथ ठंडी हवाओं और गलन भरी सर्दी का असर बढ़ सकता है।

तीन दिन पहले भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में हल्की बौछार पड़ी थी, जिसके बाद मौसम शुष्क हो गया था और धूप निकल आई थी।

ठंड का असर बढ़ेगा

यह भी पढ़ें | Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार को धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का उछाल आया और यह 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। मौसम में इस बदलाव के कारण ठंड बढ़ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश की संभावना

केवीके मौसम विज्ञानी डॉ. विवेकराज के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है और इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें | Fatehpur में ठंड का कहर जारी, नेशनल हाईवे और बस स्टॉप पर पसरा सन्नाटा

फसलों पर मौसम का असर

मौसम के बदलाव का असर फसलों पर भी देखने को मिलेगा। गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। जबकि सरसों, आलू, और मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानी ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि वे अपनी फसलों का सही तरीके से संरक्षण कर सकें।










संबंधित समाचार