बलरामपुर: थाना प्रभारी ने दिया महिलाओं की सुरक्षा का आश्वासन

डीएन संवाददाता

महिला थाना प्रभारी मीना सिंह ने बलरामपुर दौरे के दौरान महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया। पूरी खबर..

महिला थाना प्रभारी मीना सिंह
महिला थाना प्रभारी मीना सिंह


बलरामपुर: उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह कोई भी कोताही नहीं बरतना चाह रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की पुलिस लड़कियों से बात करके उनको भरोसा दिला रही है कि प्रशासन उनकी मदद करने के लिए तत्पर है।  

प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी श्रीमती मीना सिंह महिलाओं और छात्रों से बात की।  इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी अराजक तत्व से डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी उन्हें परेशान करता है तो वो सीधे तौर से पुलिस को बता सकती है। उनकी इस शिकायत पर एंटी रोमिओ टीम उनसे सख्ती के साथ निपटेगी।  
 










संबंधित समाचार