UP Road Accident: प्रयागराज में हुआ भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत, 5 अन्य घायल; मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

डीएन ब्यूरो

पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 7 बजे प्रयागराज में वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि


प्रयागराज: गुरुवार को सुबह यहाँ हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चा और 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुयी जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 7 बजे प्रयागराज में वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। इसमें की ओर जा रही एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 4 महिलाओं और 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 5 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर हंडिया थाना की पुलिस टीम ने पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरु कराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया।

गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरि उम्र 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 70 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष और कुमारी ओजस उम्र 1 वर्ष शामिल हैं। (वार्ता) 










संबंधित समाचार