Uttar Pradesh: कच्ची शराब बनाती पकड़ी गई दो महिलाएं

डीएन ब्यूरो

पुलिस ने मंगलवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर, कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा है। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्युज़ पर पूरी खबर...

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस


महराजगंज: थाना कोल्हुई क्षेत्र में मंगलवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया हैं। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैं। कोल्हुई पुलिस ने ग्राम मैनहवा में कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी की। 

यह भी पढ़ेंः गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

जिसमें पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया हैं। दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध धारा 60(1) और 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई पुलिस  के ग्राम मैनहवा के टोला अमहवा और महमुदवा में कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी की। इस अवैध धंधे में दो महिलाएं भी शामिल थी।

यह भी पढ़ेंः स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध असलहा के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

रीता और फूला नामक इन दो महिलाऔं को गिरफ्तार किया गया हैं। जिनके पास से 10,10 लीटर की कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। एस ओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और पकड़ी गई महिलाओं को जेल भेजा गया है।










संबंधित समाचार