Tokyo Olympics 2020: रेसलर रवि कुमार दहिया फाइनल में पहुंचे, भारत के लिए एक और मेडल पक्का

डीएन ब्यूरो

टोक्यो ओलंपिक की तरफ से भारत के लिए अच्छी खबर है। रेसलिंग में भारत ने एक और मेडल अपने लिए पक्का कर लिया है। रेसलर रवि कुमार दहिया ने कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

रेसलर रवि कुमार दहिया
रेसलर रवि कुमार दहिया


टोक्योः रेसलर रवि कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के सनायव नूरिस्लाम को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रवि ने इसी के साथ सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे। वह 7-9 से पीछे चल रहे थे। इस दौरान सनायव नूरिस्लाम घायल भी हो गए और इसका फायदा रवि कुमार को मिला। कजाकिस्तान के पहलवान को अपनी चुनौती वापस लेनी पड़ी और 7-9 पर आकर रवि विजेता बन गए।
 










संबंधित समाचार