पश्चिम बंगाल के पालिका चेयरमैन की हत्या में वाराणसी से 7 आरोपी गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

तृणमूल काँग्रेस के भद्रेसर नगर पालिका के चेयरमैन मनोज उपाध्याय की 21 नवंबर को गोली मार के हत्या कर दी गयी थी। हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गये थे। आज पुलिस ने इश मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



वाराणसी: तृणमूल काँग्रेस के भद्रेसर नगर पालिका के चेयरमैन मनोज उपाध्याय के मर्डर के में कोलकाता पुलिस और एटीएस वाराणसी क्राइम ब्रांच ने 7 लोगों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के भोलेनाथ गेस्ट हाऊस में संयुक्त छापेमारी के बाद की गयी। क्लब से लौटते वक्त कुछ लोगों ने मनोज उपाध्याय  की 21 नवंबर को गोली मार के हत्या कर दी थी। जिसके बाद से आरोपी फरार थे।

यह भी पढ़ें: जीजा दिनेश ने कबूला हर्षिता की हत्या का जुर्म 

अतुल विश्वनाथन, एडिशन डीसीपी चंदन नगर (पश्चिम बंगाल) ने जानकारी देते हुए कहा कि एक सूचना के आधार पर हमने यूपी एटीएस विंग व स्पेशल क्राइम ब्रांच एवं लोकल थाने की मदद से छापेमारी की। इस छापेमारी में मनोज उपाध्याय  की हत्या से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अतुल विश्वनाथन ने बताया कि अभी हम लोग फर्दर इंट्रोगेशन करेंगे औप उसके बाद ही हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझ सकेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: शादी के लिए तैयार नहीं थी मार्टिना, पिता ने मारी गोली 

गिरफ्तार आरोपी 26 तारीख को बनारस आये।  आरोपियों से कुछ सामान भी बरामद हुआ है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। बंगाल पुलिस पकड़े गए लोगों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाने की तैयारी कर रही है। 
 










संबंधित समाचार