जीजा दिनेश ने कबूला हर्षिता की हत्या का जुर्म

डीएन ब्यूरो

हर्षिता की बडी बहन लता का शक आखिरकार सही निकला। पुलिस के मुताबिक हरियाणवी डांसर व सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या का जुर्म उसके जीजा दिनेश ने स्वीकार कर लिया है।

डांसर व सिंगर हर्षिता (फाइल फोटो)
डांसर व सिंगर हर्षिता (फाइल फोटो)


सोनीपत: पुलिस ने हरियाणवी डांसर व सिंगर हर्षिता दहिया के मर्डर का रहस्य सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि हर्षिता के जीजा दिनेश ने पूछताछ में हर्षिता की हत्या करवाने की बात कुबूल कर ली है। हर्षिता की बडी बहन लता ने भी दिनेश को इस हत्याकांड का दोषी करार दिया था और उसके खिलाफ बेहद गम्भीर आरोप लगाये।

पानीपत के एसपी देशराज का कहना है कि इस पूरे मामले में दिनेश से पूछताछ जारी है और दिनेश ने फिलहाल अपना जुर्म कूबूल कर लिया है। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने कोर्ट से ही दिनेश को 4 दिन के लिये पुलिस रिमांड पर लिया। दिनेश से अभी भी पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार दिनेश दिल्ली के शातिर बदमाशो में शामिल है। दिनेश पर हर्षिता की हत्या समेत कुल आपराधिक 6 मुकदमें चल रहे है। दिल्ली पुलिस के रिकार्ड में भी दिनेश एक घोषित शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ 25000 का ईनाम भी रखा गया है। दिनेश पहले से ही एक रेप केस में सजा काट रहा था।  

हर्षिता की बडी बहन लता ने भी दिनेश पर बहुत गम्भीर आरोप लगाये। हर्षिता ने कहा कि दिनेश ने पहले मेरी मां को मारा, फिर जेल से ही दूसरों को सुपारी देकर हर्षिता को भी मरवा दिया। उसने दूसरा सबसे गम्भीर आरोप यह लगाया है कि जब हर्षिता 10 वीं में पढती थी, तब दिनेश ने हर्षिता के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद से हर्षिता अपनी मां प्रेमो के साथ रहती थी। हर्षिता का पिता की मौत 6 साल पहले हार्ट अटैक से हो गयी थी।
 










संबंधित समाचार