भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर धमकी, मामला दर्ज

डीएन ब्यूरो

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जेवर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मामला दर्ज (फाइल)
मामला दर्ज (फाइल)


नोएडा: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जेवर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव धीरज चौधरी व अन्य लोगों ने जेवर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह चिरौली को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से असलहा/ हथियार की फोटो डालकर 27 अप्रैल को धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार, महेंद्र सिंह एक सामाजिक व्यक्ति हैं, तथा वह किसानों की आवाज को उठाते रहते हैं।

इस घटना से भारतीय किसान टिकैत के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह चिरौली को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अमित चौधरी के नाम से पोस्ट डाला गया है। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।










संबंधित समाचार