पत्नी के अफेयर में विलेन बनना पति को पड़ा भारी, देखिए क्या कर दिया हाल

डीएन संवाददाता

दादरी कस्बे में रहने वाली एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने शव को रूपबास गांव जंगल में मिट्टी में दबा दिया और सूरजपुर कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मृतक पति
मृतक पति


नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति‍ का गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी की मदद से पति के डेडबॉडी को रूपबांस के जंगलों में मिट्टी के नीचे दबा दिया। उधर, पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने सुरजपुर थाने में अपनी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को महिला पर शक था। लिहाजा पुलिस महिला से पूछताछ करती रही। पांचवे दिन महिला का हौसला टूट गया। उसने पुलिस को हत्या की बात बता दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी प्रेमी अभी फरार है। पुलिस ने डेडबॉडी को भी बरामद कर लिया है।

अवैध संबंधों में बना बाधक

महिला के उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। यह बात उसके पति को पता चल गई थी। लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर बॉडी को दफन कर दिया।

एसएचओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नजाकत उर्फ बिट्टू की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल बाद राहुल से उसके अवैध संबंध बन गए। धीरे-धीरें बात गांव वालों को पता चल गई। लिहाजा बदनामी के डर से दस माह पहले ही नजाकत अपनी पत्नी और बेटे को लेकर दादारी के संतोष नगर कालोनी में स्थित अपने भाई के मकान में शिफ्ट हो गया।










संबंधित समाचार