फतेहपुर में गजब खेल, शादी वाले घर में चोरों ने डाला डेरा, जानिये क्या हुआ
फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में चोरों ने एक शादी वाले घर को अलग तरीके से निशाना बनाया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

फतेहपुर: खखरेरू थाना क्षेत्र में चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना आलमपुर गेरिया गांव की है।
पीड़िता सुषमा देवी ने बताया कि वह गुरूवार रात में दूसरे घर पर सोने गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब वह घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवरात ले गए।
यह भी पढ़ें |
Fatehpur News: फतेहपुर में जानिये युवक की कैसे हुई संदिग्ध मौत, लग रही कई कयासें
चोरी हुए जेवरात में पाव भर की छागल, पाव भर की पेटी, पाव भर के हाथ फूल, सोने की बेसर, सोने का लॉकेट, 10 तोला की पायल और 3 तोला की बिछिया शामिल हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी ननद की शादी चार दिन बाद होनी थी। इसी वजह से घर में नकदी और जेवरात रखे गए थे। उन्होंने गांव के चार लोगों पर शक जताया, जो कई दिनों से घर के आसपास घूम रहे थे।
यह भी पढ़ें |
फतेहपुर पुलिस को चोरों ने दी चुनौती, कई घरों में एक साथ सेंध, पढ़ें पूरा अपडेट
थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।