फतेहपुर पुलिस को चोरों ने दी चुनौती, कई घरों में एक साथ सेंध, पढ़ें पूरा अपडेट
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मजरे बलियाबाग गांव में चोरों ने एक साथ कई घरों में संधमारी की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

फतेहपुर: जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मजरे बलियाबाग गांव में चोरों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बड़ा हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर चंद्रपाल यादव, सुनील यादव और नरेंद्र यादव के घरों में घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।
सुबह हुई चोरी की जानकारी, गांव में हड़कंप
यह भी पढ़ें |
Crime in Fatehpur: देश में नहीं थम रहे सुसाइड के मामले, अब फतेहपुर में युवक ने दी जान
शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें |
Murder in Fatehpur: फतेहपुर में प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या, सामने आया मर्डर का ये एंगल
फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।