फतेहपुर पुलिस ने उतारी टप्पेबाजों की टोपी
फतेहपुर पुलिस ने बिंदकी पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय के चार सदस्यों को खजुहा के लंका मैदान से गिरफ्तार किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

फतेहपुर: जिले की बिंदकी पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय के चार सदस्यों को खजुहा के लंका मैदान से गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो नाजायज तमंचों के साथ एक लाख रुपए की नगदी व 2 लाख के जेवरात बरामद हुए हैं।
पकड़े गए सदस्यों ने आधा दर्जन घटनाएं कुबूल की है। दो सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम में लगाई गई हैं।
यह भी पढ़ें |
फतेहपुर में गजब खेल, शादी वाले घर में चोरों ने डाला डेरा, जानिये क्या हुआ
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के लंका मैदान के निकट बुधवार सुबह पांच बजे यह कामयाबी मिली।
पुलिस ने इरफान अली उर्फ पप्पू (46 ) निवासी बेगमपुरवा थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर, रजा हुसैन (42) साह निवासी ग्राम आलमगंज कोतवाली बिंदकी, राशिद अली उर्फ फैसल ( 39) निवासी अवस्थी फॉरम आलमनगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव व नूर मोहम्मद उर्फ छोटू ( 35) निवासी मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड थाना कोतवाली फतेहपुर को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें |
फतेहपुर: बिंदकी पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
आरोपियों के पास से चोरी किए गए कान के झाला, अंगूठी, पायल बिछिया, नाक की कील, मंगलसूत्र कुल लगभग 2 लाख के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगद और एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर बरामद हुआ है।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने न्यायालय भेज दिया। डीएसपी वीर सिंह ने बताया कि यह अंतर्जनपदीय गिरोह है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों पर कई जनपदों पर कई कई मुकदमे दर्ज हैं। दो सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।