Bihar: लड़की ने पहले मकान मालिक को प्यार में फंसाया, फिर शादी के बाद किया ऐसा काम की मचा कोहराम

डीएन ब्यूरो

लॉकडाउन के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक लड़की बनी लुटेरी दुल्हन। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

दुल्हन (फाइल फोटो)
दुल्हन (फाइल फोटो)


बेगूसरायः बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने पहले अपने मकान मालिक के साथ प्यार किया, फिर शादी के बाद लाखों रुपए लेकर फरार हो गई।

बिहार के बेगूसराय के लोहिया नगर मोहल्ला में एक किराएदार बनकर आई एक युवती ने पहले अपने मकान मालिक के साथ अफेयर किया। इस बीच युवती की नौकरी लग गई तो उसने युवक से शादी रचा ली। बाद में  दुल्हन युवक के लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। अब लड़की दूल्हे को जान से मारने की भी धमकी दे रही है।

शिकायत पत्र के साथ दुल्हा

धमकी मिलने के बाद, लड़के ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस धमकी के बाद लड़के ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत लोहियानगर ओपी में की है। इस बारे में पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।










संबंधित समाचार