Uttar Pradesh: कुशीनगर में सनसनी, जयमाल के बाद लापता दुल्हन का शव पेड़ से लटकता मिला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। यहां जयमाल के बाद फरार हुई एक दुल्हन का शव पेड़ से लटकता मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

पेड़ से लटकता मिला दुल्हन का शव
पेड़ से लटकता मिला दुल्हन का शव


कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक घटना से हड़कंप मचा हुआ है। जनपद के चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव में एक युवती की बारात दरवाजे पर पहुंची और द्वार पूजा हुई। इसके बाद जयमाल की रश्म भी पूरी हो गयी। लेकिन जयमाल के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। घटना की अगली सुबह यानी आज सोमवार को लापता दुल्हन का शव पेड़ से लटकता मिला। मामला हत्या और आत्महत्या को लेकर फंसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कुशीनगर के चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव के बिंद टोला के रहने वाले उदय नाथ की बेटी नीतू का रविवार को विवाह था। जयमाल के बाद नीतू रविवार रात को दुल्हन के लिबास में फरार हो गई थी। दुल्हन के अचानक लापता होने पर सभी लोग सकते में आ गये और जोर-शोर से तलाश की गई। दुल्हा और युवती के परिजन उसे देर रात तक तलाशते रहे। रात भर युवती का कुछ पता नहीं चल सका। 

थके हारे परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने भी रात में खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। 

सोमवार सुबह दुल्हन का पेड़ से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  पेड़ से लटका शव मिलने के बाद बाजार गर्म है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










संबंधित समाचार